फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे नाबालिग के साथ दुराचार

Thu, 13 Feb 2014 10:00 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने नाबालिग को घर से अगवा किया और उसे पठानकोट ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह नाबालिग आरोपी के चंगुल से छूट कर वापस आई तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन




पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पठानकोट स्थित चक्की बैंक निवासी नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।



थाना माडल टाउन के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि पीड़ित लड़की अपनी मां के साथ घरों में काम करती है। 30 जनवरी को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुस आया और उसे शादी का झांसा दे अगवा कर फरार हो गया।
विज्ञापन



आरोपी नाबालिग को अगवा करने के बाद अपने साथ पठानकोट ले गया। वहां पर आरोपी ने पीड़ित के साथ दुराचार किया। दो दिन पहले पीड़ित नाबालिग किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट कर निकली और लुधियाना अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को सारी बात बताई।



उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें