फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropar: ऑनलाइन दोस्ती के बाद नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, कोर्ट ने दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

Mon, 09 Sep 2024 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़

सार

पीड़िता आरोपी से ऑनलाइन मिली थी और उससे दोस्ती हो गई थी, लेकिन बाद में आरोपी ने उससे मुलाकात की और उसे गुजरात अपने घर ले गया। वहां एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपड़ जिला अदालत ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म में पॉक्सो अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मकबाना निहारव गणपत भाई (23) निवासी अमराईवाड़ी, जिला अहमदाबाद (गुजरात) को सजा सुनाई है।
विज्ञापन


29 मई 2023 को मुकदमा शुरू हुआ और मुकदमा पूरा होने के बाद, रूपनगर की जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमारी ने सोमवार को उसे दोषी ठहराया। 

15 फरवरी 2023 को एक नाबालिग घर से लापता हो गई थी। पीड़िता के माता-पिता द्वारा एफआईआर तब दर्ज कराई जब उन्हें बताया गया कि लड़की न तो स्कूल पहुंची और न ही उसने अपने माता-पिता से संपर्क किया। इसके बाद लड़की को अमराईवाड़ी, जिला अहमदाबाद (गुजरात) से बरामद किया गया। अपराध के समय पीड़िता को बच्ची माना गया क्योंकि उसकी उम्र मात्र 14 वर्ष थी। वह आरोपी से ऑनलाइन मिली थी और उससे दोस्ती हो गई थी, लेकिन बाद में आरोपी ने उससे मुलाकात की और उसे गुजरात अपने घर ले गया। वहां एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया।


सचिव, डीएलएसए ने बताया कि कानून के अनुसार, 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की सहमति कोई सहमति नहीं है। यह फैसला इस बात को समझने में बहुत मददगार है कि नाबालिग की सहमति कानून की नजर में आरोपी के लिए बचाव का कोई आधार नहीं होगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों में पढ़ने वाले और अपने माता-पिता के साथ रहने वाले युवा लड़कों और किशोर लड़कियों को इस बात के प्रति जागरूक करने की बहुत जरूरत है कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की सहमति कोई सहमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें