फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रोड निर्माण की धीमी रफ्तार पर मंत्री आशु ने ठेकेदार को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। प्रोजेक्टों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने फिरोजपुर रोड निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर ठेकेदार को फटकार लगाई और अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आशु ने कहा कि काम में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को इन प्रोजेक्टों का लाभ जल्द मिल सके। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को काम की धीमी रफ्तार के लिए फिरोजपुर रोड एलिवेटिड सडक प्रोजेक्ट के ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रोजेक्ट की रफ्तार तेज नहीं की गई तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इस मौके पर बलकार सिंह संधू, ट्रस्ट के चेयरमैन रमन सुब्रमण्यम, डीसी वरिंदर कुमार शर्मा, नगर निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार संभरवाल, एडीसीपी दीपक पारिक और एडीसी नीरु कत्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें