मानसा। वीरवार-शुक्रवार की मध्य रात तीन नकाबपोश चोरों ने शहर के बाजेवाला ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया। उन्होंने करोड़ों रुपये का सोना, चांदी और नकदी चोरी कर ली।
चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़े और करीब दो घंटों तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने 15 किलोग्राम चांदी, 400 ग्राम सोना और 1 लाख 20 हजार रुपये नकदी चुराई। दुकानदार गुरदीप सिंह और गुरजीत सिंह ने करीब 1 करोड़ रुपये के नुकसान की जानकारी दी। थाना सिटी-1 मानसा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसी तरह बुढलाडा के गांव गुरने कलां में भी चोरी हुई। भट्ठा मजदूर सतपाल सिंह के घर से 7 तोले सोना और 13 तोले चांदी के गहने चोरी हो गए। सदर बुढलाडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
13 एमएएन 1 जेपीजी - मानसा के रेलवे फाटक के नजदीक बाजेवाला ज्वैलर्स पर हुई चोरी की पुलिस को जानकारी देते दुकानदार।