नंगल। जंगली जीव सुरक्षा विभाग ने कछुए का शिकार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने इन सभी आरोपियों को 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रेंज अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को विभाग की गश्त के दौरान टीम ने शक के आधार पर कुछ लोगों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान रूपनगर के रहने वाले चारों आरोपियों के पास से एक लुप्तप्राय प्रजाति का कछुआ बरामद हुआ। विभाग ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने अशोक, धर्मवीर, लक्ष्मी और बुंगा नामक आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।