फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: युवती से 5 लाख की रंगदारी मांगी, 2 लाख ऐंठे

Fri, 04 Sep 2026 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। एक युवक ने शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर युवती और उसके परिवार से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने 2 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। बाकी 3 लाख रुपये के लिए धमकियां जारी रखने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने गुरपाल सिंह की शिकायत पर राजस्थान के टिब्बी निवासी हरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता रमनदीप कौर बीते वर्ष फॉरएवर प्रोडक्ट लिमिटेड नामक कंपनी में डिजिटल माध्यम से कार्यरत थी। इसी दौरान उसका संपर्क हरविंदर सिंह से हुआ था। हाल ही में रमनदीप की मंगनी अन्य स्थान पर तय हो गई। इससे खफा हरविंदर ने युवती को लगातार फोन करके मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये मांगे। परिवार ने डरकर 2 लाख रुपये उसे दे दिए थे। 2 लाख रुपये मिलने के बाद भी आरोपी हरविंदर सिंह की मांग नहीं रुकी। उसने बाकी 3 लाख रुपये के लिए लगातार दबाव बनाया। इतनी बड़ी राशि दोबारा जुटाने में असमर्थ पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए। अब पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें