फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: प्रवासी महिला ने दो बच्चों के साथ पानी की टंकी में कूद की आत्महत्या

Mon, 07 Sep 2026 07:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरदूलगढ़। पंजाब के भम्मे खुर्द गांव में एक प्रवासी महिला ने अपने दो बच्चों के साथ पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर हुई इस घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान संतरा देवी (37), बेटी सुनील (9) और बेटे अजय (7) के रूप में हुई है। यह प्रवासी मजदूर परिवार राजस्थान से आया था। वे भम्मे खुर्द गांव में गायों की देखभाल का काम करते थे। संतरा देवी अपने पति दिलीप कुमार और एक अन्य बच्चे के साथ वॉटर वर्क्स की टंकी के पास पहुंची थी। उसने पहले सुनील और अजय को टंकी में धक्का दिया। जब उसने तीसरे बेटे को भी फेंकने की कोशिश की तो वह अपनी मां का हाथ छुड़ाकर भाग निकला। उसने परिवार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच जारी
परिवार और ग्रामीणों ने तीनों को पानी की टंकी से बाहर निकाला जहां वे मृत पाए गए। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मानसा भेजा गया। थाना झुनीर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें