फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन पर बुरी नजर रखने से आहत प्रवासी ने किया था किशोर का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना। जिले के गांव दुफेड़ा में एक 15 वर्षीय लड़के के कत्ल की गुत्थी एसएसपी अमनीत कौंडल की पुलिस टीम ने सुलझा ली है। 10 दिसंबर को शाम अपने घर से खाना खाकर टहलने गए साहिल निवासी गांव दुफेड़ा जिला फतेहगढ़ साहिब घर नहीं लौटा था। पुलिस ने आधुनिक तकनीक से साहिल के हत्यारे अंगज कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव मधुरापुर पुलिस स्टेशन डैंग जिला सीतामड़ी बिहार हाल निवासी गांव दुफेड़ा को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की टीम ने साझे तौर पर कार्रवाई करते हुए इस हत्या की गुत्थी चार दिन में सुलझा ली।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि 10 दिसंबर को साहिल (15) शाम करीब 7 बजे रोटी खाकर घर से बाहर निकला था, जो घर वापस नहीं आया। कुछ घंटों बाद साहिल का शव गांव घेल में गन्ने के खेत में खून से सना मिला था। इसके बाद पुलिस ने मृतक साहिल के दोस्त अंगज को जांच में शामिल किया तो अंगज निवासी दुफेड़ा घर से गायब था। इस संबंध में उसके घर वालों ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अंगज शक के घेरे में आ गया, जिसे 14 दिसंबर को हत्या के केस में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अंगज से पूछताछ की तो उसने माना कि साहिल का कत्ल उसने किया है, क्योंकि वह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। आरोपी से पुलिस ने मृतक साहिल का मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, गन्ने के खेत में फेंकीं साहिल की चप्पलें, कत्ल में इस्तेमाल की गई हथोड़ी भी बरामद की है।
एसएसपी ने बताया कि मृतक साहिल की आरोपी अंगज के साथ एक ही स्कूल में पढ़ने के दौरान गहरी दोस्ती हो गई थी, जो अक्सर एक दूसरे के घर आते-जाते थे। अंगज को यह शक था कि साहिल उसकी बहन पर बुरी नजर रखता है। इसी रंजिश में अंगज ने प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें