फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि नाबालिग के साथ दुराचार

Mon, 27 Jan 2014 09:55 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस की 11 वर्षीय एक नाबालिग के साथ दुराचार किया। घटना का पता तब चला जब बच्ची के माता पिता घर वापस आए। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन



परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल में नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ने कहा कि नाबालिग मंदबुद्धि है। शनिवार को उसके माता पिता काम पर गए हुए थे, जबकि बच्ची गली में खेल रही थी। किशोरी के परिजन पहले आरोपी के घर किराए पर रहते थे।
विज्ञापन



शनिवार को आरोपी किशोरी को बहाने से अपने घर में ले गया और वहां पर उसके साथ दुराचार किया। मनजिंदर सिंह ने कहा कि दुराचार करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जब किशोरी के परिजन आए तो बच्ची की हालत देख उनके होश उड़ गए।


उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें