फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना की फैक्टरी में इंडस्ट्रियल ओवन फटा, एक की मौत

Mon, 27 Jan 2014 09:54 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
ढंढारी कलां इलाके में रविवार को उस समय भगदड़ मच गई, जब वहां स्थित कनव एग्रो इंडस्ट्री में इंडस्ट्रियल ओवन फटने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को मोहनदई ओसवाल कैंसर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायलों की पहचान ग्यासपुरा की सम्राट कॉलोनी निवासी टोफेल खान और मक्कड़ कालोनी निवासी इरशाद (35) के रूप में हुई है। हादसे में मारे गए युवक की पहचान सम्राट कालोनी निवासी शिवम (20) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट पुलिस और ढंढारी चौकी के प्रभारी एएसआई गुरबक्शीश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस मृतक शिवम के परिजनों के आने के इंतजार करने में जुटी हुई है। एएसआई गुरबक्शीश ने बताया कि फैक्टरी में कंबाइन के पुर्जे बनते हैं। बॉयलर से निकालने के बाद पार्ट्स को वार्निश के लिए ओवन में डाला जाता है। रविवार सुबह फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। इ
विज्ञापन


सी दौरान अचानक ओवन में धमाका हुआ, जिसके उठी चिंगारी पास ही पड़े थिनर के ड्रम पर गिर गई। थिनर ने तुरंत ही आग पकड़ ली। इससे तीन मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।

गुरबक्शीश सिंह ने कहा कि मृतक का शव अस्पताल में रखवा दिया गया है। मृतक मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला सुल्तानपुर का रहने वाला है। उसके परिजन लुधियाना पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज फैक्टरी मालिक करवा रहे हैं। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें