फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईसीयू की मेगा इंजीनियरिंग एक्सपो में दूसरे दिन उमड़े लोग

Sat, 28 Nov 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) के बैनर तले ग्लाडा ग्राउंड में लगी मेगा इंजीनियरिंग एक्सपो को उद्यमियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दूसरे दिन उत्तर रेलवे में फिरोजपुर डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर अनुज प्रकाश एक्सपो में पहुंचे। डीआरएम ने उद्यमियों के साथ बातचीत की और साफ किया कि वे ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन पर छह मेल एक्सप्रेस अप और डाउन ट्रेनों का ठहराव कराने के लिए उच्चाधिकारियों से मंजूरी लेंगे, ताकि उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में सुविधा हो सके और लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम की जा सके।
विज्ञापन

इंडो लेटिन अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स के प्रधान राज कुमार शर्मा ने भी अपने साथियों के साथ एक्सपो का दौरा किया। उन्होंने कहा कि लेटिन अमेरिका के देशों में इंजीनियरिंग उद्योग के विस्तार की बेहतर संभावनाएं हैं। पंजाब एग्रीकल्चर मशीनरी एंड इंप्लिमेंट्स एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह ने भी अगली बार से एक्सपो में कृषि उपकरण डिस्पले करने में दिलचस्पी दिखाई। डाइंग उद्यमियों ने ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग तकनीक में दिलचस्पी दिखाई। लुधियाना डाइंग एसोसिएशन के महासचिव रजत सूद ने कहा कि आने वाला वक्त ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग का है। इसके अलावा कई नामचीन उद्यमियों ने भी एक्सपो का दौरा किया। चैंबर के प्रधान अवतार सिंह और महासचिव उपकार सिंह ने कहा कि एक्सपो के जरिए लुधियाना के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पैर पसारने का बेहतर मौका प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें