फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तर किलोमीटर का रोड शो कर सुखबीर ने दिखाई शक्ति

Sat, 28 Nov 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल शनिवार को लुधियाना से सत्तर किलोमीटर का रोड शो कर मोगा की सद्भावना रैली में गए। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उनका काफिला फिरोजपुर रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी से रवाना हुआ। काफिले में सैकड़ों कारें, मोटरसाइकिल और स्कूटरों पर सवार पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल थे। कारों और मोटरसाइकिलों को पार्टी के बैनरों से रंग दिया गया था। इस रोड शो और मोगा सद्भावना रैली के कारण लुधियाना मोगा मुख्यमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई। पुलिस ने सारा रूट डायवर्ट कर दिया, बावजूद इसके लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुखबीर शुक्रवार शाम को ही लुधियाना पहुंच गए थे। देर रात तक उन्होंने पार्टी नेताओं से बातचीत की और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर मंथन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार सुबह सुखबीर सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, मुख्यमंत्री के सलाहकार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल और दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के साथ मोगा सद्भावना रैली के लिए रवाना हुए। विधायक अयाली की एसयूवी के सनरूफ में से बाहर निकलकर उन्होंने समर्थकों का हाथ लहराकर अभिवादन किया। 70 किलोमीटर का रास्ता तय करने में उन्हें तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा। सुखबीर सिंह बादल के स्वागत में लुधियाना-फिरोजपुर रोड के दोनों ओर ग्रामीण और अकाली समर्थक मौजूद थे। मुल्लांपुर-दाखा रोड पर जुटे युवाओं ने उपमुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस दौरान दाखा के निजी कालेज के छात्र अमृतपाल सिंह ने उप मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी खिंचवाई। सुखबीर के साथ विधायक दर्शन सिंह शिवालिक, मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, पूर्व विधायक रणजीत सिंह तलवंडी, जगजीवन सिंह खीरनिया, शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान मदन लाल बग्गा और हरभजन सिंह डंग सहित कई अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें खुशी है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। कैप्टन पुराने पहलवान हैं और दो बार (वर्ष 2007 और वर्ष 2012) में उनको पटकनी दी गई है। हम कैप्टन के काम करने का स्टाइल और सभी दांव पेंच समझते हैं। कोई नया नेता आता तो नए सिरे से रणनीति तैयार करनी पड़ती।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें