फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता चंद कौर के हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस, रोष में नामधारी

Tue, 03 May 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
नामधारी समुदाय के जगतगुरु स्वर्गीय जगजीत सिंह की धर्मपत्नी माता चंद कौर की हत्या को एक माह पूरा हो गया है। लेकिन हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) हत्यारों के गिरेबान तक अब भी नहीं पहुंच पाई है। इसे लेकर नामधारी समुदाय में भी रोष बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी रोष में बुधवार को विश्व नामधारी संगत के बैनर तले फतेहगढ़ साहिब में संगत शांति मार्च निकालेगी और डीसी को ज्ञापन देकर इस केस में सीबीआई जांच की मांग करेगी। इसकी पुष्टि नामधारी दरबार के प्रेस सचिव लखबीर सिंह ने की है।

चार अप्रैल को नामधारी मुख्यालय स्थित अकादमी के मुख्य गेट के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने माता चंद कौर की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हाई प्रोफाइल केस की जांच के लिए सरकार ने एक उच्चस्तरीय टीम गठित की थी।
विज्ञापन


सरकार ने हत्यारों की सूचना देेने वाले को 10 लाख और नामधारी दरबार ने बीस लाख रुपये का ईनाम देने का एलान भी कर रखा है। इसके बावजूद अभी तक कातिलों के बारे कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पिछले दिनों डिप्टी सीएम ने लुधियाना दौरे के दौरान जांच में अहम सबूत मिलने का दावा किया था, लेकिन कातिल अभी भी गिरफ्त से दूर हैं। 

लुधियाना पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख का कहना है कि इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जा सकता है। इस हत्याकांड को लेकर गुरु परिवार में भी एक दूसरे पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। सतगुरु उदय सिंह और ठाकुर दलीप सिंह के समर्थक लगातार मार्च निकाल कर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें