फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शहीदों के वारिस सड़क पर उतरे

विज्ञापन
सुनाम के पटियाला मुख्य मार्ग पर धरना देते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी यूनियन के सदस्य व पानी - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह के 81वें बलिदान दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के नेता शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए यादगार स्थलों पर पहुंचते रहे। वहीं शहीदों के वारिसों की संस्था फ्रीडम फाइटर्स उत्तराधिकारी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर दिनभर आंदोलन करती रही। संस्था के आठ सदस्य पुलिस को चकमा देकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और अब तक की सरकारों के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

पटियाला मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित करके शहीदों के वारिसों ने सियासी नेताओं की नीयत व नीति पर सवाल उठाए। वारिसों ने यहां पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला और पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए रोष जताया। संस्था के अध्यक्ष हरिंदरपाल सिंह खालसा ने कहा कि शहीदों के वारिसों को सुविधाएं देने की मांग को तत्काल पूरा किया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारों को सुविधाएं देने की मांग को सरकारें नजरअंदाज कर रही हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता दामन बाजवा, डीसी रामवीर और एसडीएम मनजीत कौर के भरोसे के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया। उन्होंने अगले सप्ताह संस्था की बैठक सरकार से करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें