फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। माडल टाऊन की धक्का कालोनी इलाके में रहने वाली मुस्कान को संदिग्ध हालात में उसके ससुराल वाले निजी अस्पताल में दाखिल करा फरार हो गए, जहां उसकी मौत हो गई। जब मुस्कान के मायके वालों को पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि मुस्कान के ससुराल वालों ने उसे लटका दिया। जानकारी मिलने के बाद थाना माडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मुस्कान के पिता जसविंदर सिंह ने बताया कि मुस्कान की शादी अमित के साथ हुई थी। शादी रिश्तेदारी में होने की वजह से परिवार को यह अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी को दहेज के लिए इस तरह परेशान किया जाएगा। जसविंदर ने बताया कि उनके तीन बेटियां है। मुस्कान सबसे बड़ी थी। वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं, इस कारण वह बेटी को ज्यादा दहेज भी नहीं दे पाए। मुस्कान का पति अमित मेकअप आर्टिस्ट है, जो कई माह से मुंबई में रह रहा है। मुस्कान के पिता ने बताया कि अक्सर ससुराल पक्ष उनसे यही डिमांड करता था कि अमित का कारोबार वह शुरू करवा कर दें।
जसविंदर के मुताबिक, उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अमित को लुधियाना में कारोबार करवा सकें। जसविंदर ने बताया कि आए दिन झगड़े होते रहते थे। इस कारण थाना माडल टाउन में पहले भी उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी। उस समय समझौता हो गया था। बेटी की डिलीवरी होने के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद फिर ससुराल वाले उससे मारपीट करने लगे। जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी। जिसके बाद फिर समझौता हुआ तो वह ससुराल जाकर रहने लगी। बेटी की मौत के बाद से सभी ससुराल वाले फरार है। बाकी थाना माडल टाऊन की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें