फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज पेंशनर्ज ने निकाला रोष मार्च

Mon, 11 Apr 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना के पीएयू में रिटायर वैलफेयर एसोसिएशन के अधिकारी अपनी मांगों को लेकर वाइस चांसलर के आफिस के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीएयू रिटायरीज वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में एलटीए की अदायगी न होने से नाराज पेंशनर्ज ने यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स होम से लेकर उपकुलपति कैंपस तक पंजाब सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इसके बाद सरकार और यूनिवर्सिटी प्रशासन विरोधी नारों के बीच पेंशनर्ज ने थापर हॉल के बाहर धरना लगाया। 
विज्ञापन


इस दौरान चेयरमैन डीपी मौड़, प्रधान जिला राम बंसल ने कहा कि महंगाई के युग में एक सेवामुक्त कर्मचारी को यदि समय पर पेंशन समेत बनती सुविधाएं न मिलें तो उसके परिवार का गुजारा मुश्किल हो जाता है। इस संबंध में एसोसिएशन कई बार उप कुलपति समेत संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। टालमटोल की नीति अपना कर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। जिससे पेंशनर्स में भारी रोष है।

उन्होंने एलटीए की अदायगी के साथ ही पंजाब सरकार से यह भी मांग की कि केंद्र सरकार की तर्ज पर जनवरी 2016 से छह फीसदी बढ़े डीए को भी देने का एलान करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का निपटारा न किया गया तो तीखा आंदोलन शुरू किया जाएगा इससे निकलने वाले नतीजो के लिए  सरकार व यूनिवर्सिटी प्रशासन ही जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन


इस दौरान एचबीएस भाटिया, अजीत सिंह चीमा, सीएस गरेवाल, जोगिंदर राम, लाभ सिंह चहिल, नरिंदरपाल सिंह, सुखजिंदर सिंह सेखों, मनजीत सिंह महिरम, गुरमुख सिंह, बचितर सिंह, जगा सिंह, रूप लाल शर्मा, परमजीत नरूला, अमरजीत सिंह, सपत कलां और बलबीर कौर शामिल हुए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें