फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मानसा में दुकानदार पर फायरिंग मामला, कनाडा से रची गई थी साजिश

Mon, 10 Nov 2025 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। शहर के कीटनाशक दवाइयों के दुकानदार पर फायरिंग मामला विदेश से जुड़ गया है। कनाडा में बैठे कुछ व्यक्तियों ने यह साजिश रची थी। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
दुकानदार का लड़का कनाडा के सरी में पढ़ाई करता और वहां की कुआइंटल स्टूडेंट्स यूनियन का उपाध्यक्ष है। उसे डराने-धमकाने के मकसद से मानसा में उसके पिता पर गोलियां बरसाई गईं। मानसा पुलिस ने मानसा के दुकानदार सतीश कुमार नीटू पर फायरिंग की गहरी जांच की। 28 अक्तूबर की इस घटना के बाद मानसा पुलिस ने गुरसाहिब सिंह निवासी नानकपुरा रोपड़, रमनप्रीत सिंह निवासी पुखराली रामपुर व उनके एक साथी बलजिंद्र सिंह निवासी चमकौर साहिब को गिरफ्तार करके उनसे दो पिस्तौल, आठ कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि गुरसाहिब सिंह की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मनजोत सिंह निवासी मसानी जिला जलंधर को गांव खानपुर से काबू किया है। उससे दो पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि सतीश कुमार नीटू पर हुए हमले की साजिश विदेश से रची गई थी। सतीश का बेटा कनाडा के सरी में विद्यार्थी जत्थेबंदी का प्रधान रहा चुका है। अब उपाध्यक्ष है। इससे विरोधी गुट उससे खफा था। विरोधी उसे विद्यार्थी जत्थेबंदी चुनाव व सरगर्मियों से पीछे हटाना चाहते थे। इसी के चलते उन्होंने उसके पिता की दुकान पर फायरिंग करवाई। पुलिस ने साजिश रचने वाले गजन भगत निवासी बटाला हाल आबाद कनाडा, शरणजीत सिंह औलख उर्फ शरण औलख निवासी गुरदासपुर हाल आबाद कनाडा और जसप्रीत सिंह उर्फ जसगिल निवासी लालोमाजरा हाल आबाद ऑस्ट्रेलिया को नामजद किया है। पुलिस गुरसाहिब सिंह, रमनप्रीत सिंह, बलजिंद्र सिंह व मनजोत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें