फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी से अपने ताया बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात से पलटें मनप्रीत

Mon, 11 Apr 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में प्रेेस कांफ्रेंस करते मनप्रीत बदल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल की ओर से लंबी से अपने ताया व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए गए बयान से सोमवार को पलटते हुए कहा कि वे खुद हाईकमांड से टिकट नही मांगते, लेकिन अगर हाईकमांड उन्हें मुख्यमंत्री बादल के खिलाफ चुनाव में उतारेगी तो उनकी खुशकिस्मती होगी। उन्होंने सोमवार को तलवंडी साबो में वैसाखी के मौके पर होने वाली कांग्रेस की कांफ्रेंस के बारे में तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रेसवार्ता के दौरान मनप्रीत ने कहा कि लंबी से पुराने कांग्रेसी नेताओं को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। मनप्रीत की ओर से अपने बयान से पलटने की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि लंबी से बीते काफी समय से प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी नेताओं ने मनप्रीत बादल के उस बयान का विरोध पंजाब प्रदेश कांग्रेस हाईकमांड के पास किया था। इसके बाद मनप्रीत बादल को अपने बयान से पलटना पड़ा। 

मनप्रीत ने कहा कि वैसाखी के मौके पर होने वाली कांफ्रेेंस में पंजाब और प्रदेश के हालातों के बारे में कांग्रेस की ओर से अहम खुलासे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व किसानी पर गंभीर संकट छा गए हैं। इसके चलते युवा वर्ग दिहाड़ी करने पर मजबूर हो गया है।
विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में मनप्रीत ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उनके परिवार के पास राजनीति का कोई तजुर्बा नहीं है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेसी पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड, हरमंदर सिंह जस्सी, अजायब सिंह भट्टी, कांग्रेसी नेता नरिंदर सिंह भुलेरिया के अलावा अन्य कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें