जगरांव में लड़कियों के झगड़े में एक के पिता को अपनी जान गंवानी पड़ी। एक पक्ष की लड़कियों ने युवकों को बुलवाकर दूसरे पक्ष की लड़की के पिता को इतना पिटवाया कि उनकी माैत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जगरांव के अगवाड़ लोप्पो में लड़कियों के बीच हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति पर हमला कर दिया गया। घायल तेजिंदर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि एक पक्ष की लड़की ने कुछ युवकों को बुलाकर दूसरे पक्ष की लड़की के पिता पर हमला करवाया।
विज्ञापन
तेजिंदर सिंह जगरांव के मोहल्ला मुकंदपुरी के रहने वाले थे। हमले में उनके पेट और सिर पर चोटें आईं। परिवार ने उन्हें जगरांव-रायकोट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
थाना सिटी के प्रभारी इंदरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सरबजीत कौर ने शिकायत में कहा कि परसों रात लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दूसरे पक्ष की लड़की ने कुछ युवकों को बुलाया। आरोप है कि युवकों ने उनके घर पर हमला कर तेजिंदर सिंह से मारपीट की।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, हमलावरों ने तेजिंदर सिंह के पेट में कई लातें मारीं और सिर पर चोट पहुंचाई। परिवार ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया और जांच शुरू की।
थाना सिटी के इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने बताया कि सरबजीत कौर के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है।