फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को आग लगा कर छत से कूद गया

Thu, 19 Dec 2013 05:32 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
टिब्बा रोड स्थित न्यू कंपनी बाग कालोनी इलाके में रहने वाले नफीस अहमद (50) ने वीरवार की सुबह घर की छत पर खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आग लगाने के बाद वह छत से पीछे खेतों में कूद गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने धुआं निकलता देखा जब वह नजदीक गया तो उसने नफीस का शव देख शोर मचा दिया।

सूचना मिलने के बाद एसीपी पूर्वी सतीश कुमार मल्होत्रा, थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसीपी सतीश मल्होत्रा ने कहा कि नफीस के भाई रसीद हसन ने पुलिस को जानकारी दी कि वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। यहां पर वह एक निजी फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन


वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। चार दिन पहले ही वह न्यू कंपनी बाग कालोनी में किराए के कमरे में आया था।

एसीपी सतीश ने कहा कि देर रात को जब सब किराएदार घर आ गए तो घर मालिक ने अंदर से ताला लगा लिया। उसके बाद कोई न तो बाहर गया और न ही अंदर आया। सुबह नफीस ने घर की छत पर जाकर कंबल लपेटा और खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली।

आग लगाने के बाद नफीस छत से कूद गया और बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास रहने वाले लोगों को इस घटना के बारे में कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


जब सुबह एक राहगीर वहां से गुजर रहा था तो खेतों में से धुंआ निकलता देख वह पास गया और शव जल रहा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस को वहां से तेल वाली खाली बोतल और माचिस की डिब्बी मिली है। पुलिस ने बोतल और माचिस की डिब्बी कब्जे में ले ली है। उधर नफीस के भाई रसीद अहमद ने आरोप लगाया है कि वह फैक्ट्री मालिक के रवैये से परेशान था। एसीपी ने कहा कि पुलिस रसीद द्वारा लगाए आरोपों की भी जांच करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें