अवतार सिंह अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर और उसकी बहन के साथ सुबह सैर करने के लिए रायकोट रोड पर सड़क से कच्चे रास्ते जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रायकोट रोड पर सैर कर रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पहले जगरांव के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में युवक को लुधियाना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अवतार सिंह उर्फ अभिजोत सिंह के रूप में हुई है। थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी के एएसआई राजदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला सिमरनजीत कौर निवासी गांव कोकरी मोगा ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ मायके जगरांव आई हुई थी। वह अपनी बहन और पति के साथ सुबह सैर करने के लिए रायकोट रोड पर सड़क से कच्चे रास्ते जा रही थी।
इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी कुछ चोटें आईं। पति को पहले जगरांव के कल्याणी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसके पति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस रायकोट रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। जल्द ही आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया जाएगा।