फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: हेलो सर! आपके क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस सर्विस चल रही बंद करो नहीं तो भरना पड़ेगा फाइन

Tue, 10 Sep 2024 11:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात महिला पर मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। अपने आप को बैंक कर्मी बता एक लड़की ने मुल्लांपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को फोन कर कहा हेलो सर आप के क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस सर्विस चल रही अगर बंद न की तो आप को 24499 रुपये देने होंगे। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए, जिसके बाद उसने महिला से ही इस सर्विस को बंद करने को कहा तो फिर महिला ने अपना खेल खेलते हुए पीड़ित व्यक्ति के 77 हजार 372 रुपये ठग लिए।
इस संबंधी पता चलते ही पीड़ित ने पहले बैंक अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन बैंक ने कोई सुनवाई नहीं की तो फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम में अज्ञात लड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। साइबर क्राइम की इंचार्ज रूपिंदर कौर ने बताया कि पीड़ित सुरिंदर कुमार बजाज निवासी मुल्लांपुर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी कि उसे एक लड़की का फोन आया था जोकि खुद को बैंक कर्मी बता रही थी। उसने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस सर्विस चल रही है जिसका 24 हजार 499 रुपये खर्चा आपको पड़ेगा। इतना ही नहीं आरोपी लड़की ने कहा कि अगर यह सर्विस बंद नहीं की तो यह खर्चा अपने आप उनके क्रेडिट कार्ड के बिल में जुड़ जाएगा। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए आरोपी ने कहा कि अगर आप यह सर्विस नहीं लेना चाहते तो बैंक आपके नंबर पर एक लिंक भेजेगा जिसको ओपन करते ही आप को तीसरे नंबर के फार्म को भरना होगा। जैसे ही फार्म भरेंगे उसी समय इंश्योरेंस सर्विस बंद हो जाएगी। इसके बाद उसने फार्म भरना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसके मोबाइल पर दो ओपीटी आ गए, जिसके बाद उसके खाते से 51 हजार 592 रुपये फिर 25 हजार 780 रुपये निकल गए। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ कुल 77 हजार 372 रुपये की ठगी हुई है। इस संबंधी उसने बैंक अधिकारियों से बात की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो फिर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई पुलिस ने शिकायत मिलते साइबर क्राइम में आरोपी लड़की पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





किसी को ओटीपी न दें, न ही लिंक को ओपन करें

वहीं, साइबर ठगी को लेकर साइबर क्राइम की इंचार्ज रूपिंदर कौर ने बताया कि पुलिस द्वारा आमजन को समय-समय पर जानकारी देकर साइबर ठगी को लेकर जागरूक किया जाता है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ भोले-भाले लोग इन ठगों के जाल में फंस जाते है। जैसे उन्हें कार्ड आदि पर खर्चा इतना बता देते हैं कि हर कोई डर जाता है तो वह व्यक्ति उसी समय सर्विस बंद करने को कहता है जिसके बाद ठग अपना खेल खेलते हैं।



किसी अनजान को ओटीपी न दें चाहे वह बैंककर्मी क्यों न हो।

कोई भी सर्विस चालू या बंद करवानी है तो बैंक जाकर करें

अनजान सोर्स से आई किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

अनजान फोन कॉल्स पर किसी को भी संवेदनशील वित्तीय जानकारी न दें।

संवेदनशील डाटा और वित्तीय लेन-देन के एप पर हमेशा स्ट्रांग पासवर्ड लगाकर रखें।

थर्ड पार्टी एप को डाउनलोड न करें।

अपने डिवाइस पर किसी भी एप को अनावश्यक जानकारी न दें।

अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेटेड रखें। एप्स के भी अपडेटेड वर्जंस का ही इस्तेमाल करें।

सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को साझा न करें। ईमेल आईडी और फोन नंबर को भी पब्लिक के लिए लॉक रखें।

ब्राउजर में पासवर्ड को सेव न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें