फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाया, मौत

Wed, 01 Jan 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से परेशान होकर बुधवार सुबह सुभाष नगर इलाका निवासी पुरषोत्तम (40) ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता बुधवार दोपहर को तब पता चला, जब उसकी पत्नी तुलसी खाना खाने के लिए घर आई।
विज्ञापन


शव को रस्सी पर लटका देख उसने इसकी सूचना तुरंत थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में ले लिया।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने कहा कि पुरषोत्तम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था। यहां पर वह किराए के मकान में रहता था और सब्जी बेचता था।

वह पिछले कुछ दिनों से पत्थरी और पैर की बीमारी से पीड़ित था। बुधवार की सुबह उसकी पत्नी तुलसी अपने काम पर चली गई और बच्चे स्कूल चले गए। पीछे से पुरषोत्तम ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें