फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जीएसटी ढांचे में बड़े बदलाव से मिलेगी उद्योगों को राहत, उपभोक्ताओं को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
-लुधियाना की अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया संबल
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ऑल ट्रेड एंड इंडस्ट्रियल अंडरटेकिंग्स-एटीआईयू की कार्यकारिणी की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित नए जीएसटी ढांचे पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक के बाद संगठन के प्रधान पंकज शर्मा ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वाणिज्य मंत्रालय का जीएसटी स्लैब का सरलीकरण बेहद दूरदर्शी कदम है। यह न केवल उद्योग जगत, बल्कि आम उपभोक्ता के लिए भी राहत लेकर आया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में लिया गया यह फैसला घरेलू मांग को पंख लगाने वाला साबित होगा।
पंकज शर्मा ने कहा कि सरकार ने अल्पावधि में अपने राजस्व में कमी का जोखिम उठाकर उद्योग और जनता को सहूलियत देने का साहसिक निर्णय लिया है। इससे अर्थव्यवस्था पर लंबे समय तक सकारात्मक असर रहेगा और भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विश्व स्तर पर बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रमुख संशोधित जीएसटी स्लैब
टेक्सटाइल और परिधान पर एक हजार से अधिक कीमत वाले गारमेंट्स पर जीएसटी की दर बारह से से घटाकर 5 प्रतिशत की जा रही है। इससे वस्त्र और कपड़े सस्ते होंगे और एमएसएमई और निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी। लुधियाना की 70 प्रतिशत अर्थव्यवस्था होजरी और वस्त्र उद्योग पर आधारित है, लिहाजा यह कदम शहर के उद्योग के लिए वरदान साबित होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण : 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जा रहा है। इससे त्योहारों में उपभोग बढ़ेंगे और निर्माण करने वाले उद्योगों को राहत मिलेगी।
ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स
छोटी कारों पर अब 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा, जो पहले 28 प्रतिशत था। इलेक्ट्रिक वाहनों के पुर्जों को मात्र पांच प्रतिशत स्लैब में रखा गया है। इससे सरकार की हरित गतिशीलता (ग्रीन मोबिलिटी) को बल मिलेगा और पंजाब के ऑटो पार्ट्स उद्योग को संजीवनी मिलेगी। फूड प्रोसेसिंग और पैकेज्ड सामान पर जीएसटी अब 18 से घटाकर 12 प्रतिशत किया जा रहा है जिससे जरूरी वस्तुएं सस्ती होंगी और किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा। हस्तशिल्प और पारंपरिक सामान को 5 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में लाकर कारीगरों और शिल्पकारों को मजबूती दी गई है।
लुधियाना को मिलेगा लाभ
लुधियाना देशभर में होजरी, वस्त्र, साइकिल और ऑटो पार्ट्स निर्माण का प्रमुख केंद्र है। नए जीएसटी ढांचे से इन सभी क्षेत्रों को नया जीवन मिलेगा। उद्योगों में निवेश बढ़ेगा, उत्पादन का स्तर ऊपर जाएगा और नए रोजगार सृजित होंगे। शर्मा ने कहा कि लुधियाना की जानी-मानी उद्यमशीलता और हार न मानने की सोच उद्योग को और ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
विज्ञापन

वैश्विक अनिश्चितता के बीच राहत
अमेरिका की ओर से लगाए गए नए प्रतिबंधों से निर्यातकों में असमंजस का माहौल है। ऐसे समय में जीएसटी का यह सरलीकरण भारतीय विनिर्माताओं के लिए संजीवनी का काम करेगा। यह सरकार की मेक इन इंडिया नीति को मजबूत करेगा और घरेलू अर्थव्यवस्था को सहारा देगा। पंकज शर्मा ने उम्मीद जताई कि केंद्र और पंजाब सरकार के संयुक्त प्रयासों से लुधियाना का टेक्सटाइल और ऑटो सेक्टर भविष्य में और मजबूत होकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह सुधार उद्योग, किसान और उपभोक्ता-तीनों को लाभ पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें