फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया मानहानि मामले में संजय सिंह को जमानत

Mon, 08 Feb 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी संजय सिंह को सोमवार को लुधियाना की अदालत से जमानत मिल गई। राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से दायर आपराधिक मानहानि केस में सोमवार को संजय खुद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बिक्रमदीप सिंह की अदालत में पेश हुए। अदालत ने उनको पचास हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी। इस मामले की अगली सुनवाई बीस फरवरी को तय की गई है।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने 12 जनवरी को लुधियाना की अदालत में संजय सिंह के खिलाफ धारा 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दायर किया है। मजीठिया ने आरोप लगाया था कि आप नेता संजय सिंह ने सितंबर में मोगा और दिसंबर की फतेहगढ़ साहिब की रैली में उनके खिलाफ नशे और अन्य अनाप-शनाप आरोप लगाकर उनकी और उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की है।

अदालत में पेशी के बाद पत्रकारों से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ नशे को लेकर दिए बयान पर वे आज भी कायम हैं। इस संबंध में अदालत में भी पूरे साक्ष्य पेश किए जाएंगे। छह हजार करोड़ रुपये के नशे तस्करी के मामले में आरोपी पूर्व डीएसपी जगदीश भोला ने भी पंजाब के मंत्री का नाम लिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार को शिअद का समर्थन है। कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कहते हैं कि मजीठिया के खिलाफ ईडी जांच की जरूरत नहीं। साफ है कि ये सभी राजनीतिक दल आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक साल बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें