फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टेज मत्थे मढ़ने पर भड़के मजदूर

Sat, 10 May 2014 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव मंडी में गेहूं का उठान न होने और गेहूं की शार्टेज मत्थे मढ़ने से नाराज मजदूरों ने शनिवार को लुधियाना-फिरोजपुर रोड जाम कर दिया। इस दौरान मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम के दफ्तर के सामने धरना लगा दिया। मजदूरों की भीड़ को देख अफसर पिघल गए और उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन



मंडी में खरीद के बाद उठान न होने के  कारण लाखों बोरी गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। खरीद एजेंसियों ने शार्टेज को इन बोरियों की सुरक्षा के लिए बैठे मजदूरों के मत्थे मढ़ने का फरमान सुना दिया। इससे नाराज मजदूरों ने शनिवार को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।



मजदूरों ने हड़ताल करके रोष रैली की और फिरोजपुर रोड पर जाम लगा दिया। धरने को संबोधित करते हुए मजदूर यूनियन के नेता कमलजीत खन्ना ने कहा कि मंडियों में दिन-रात मेहनत करके मजदूरों ने पहले गेहूं की बोरियां भरी। एजेंसियों ने माल का उठान नहीं कराया तो मजदूर दिन रात गेहूं की रक्षा के लिए मंडियों में रहने को मजबूर हैं। अब शार्टेज भी मजदूरों के सिर डालने का फरमान सुना दिया गया है।
विज्ञापन





मजदूरों को यह किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। माल की खरीद के बाद उसे उठाने की जिम्मेदारी खरीद एजेंसियों की है। एसडीएम अपनीत रियात ने तुरंत आढ़ती, खरीद एजेंसियों एवं मजदूर यूनियन की बैठक की। इसमें एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि मंडियों से उठान का काम तेजी से कराया जाएगा। शार्टेज भी मजदूर के सिर नहीं डाली जाएगी। इसके बाद मजदूरों ने अपना धरना वापस ले लिया। इस अवसर पर दर्शन सिंह, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें