फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2026: जगरांव के सुथरे शाह मंदिर में भव्य आयोजन, भोलेनाथ का गुणगान, हवन और लगेगा भंडारा

Wed, 11 Feb 2026 08:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जगरांव शहर में धार्मिक वातावरण पूरी तरह शिवमय होने जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र सुथरे शाह मंदिर (नजदीक आत्मा राम चौक) में इस बार महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर में मौजूद सेवादार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जगरांव शहर में धार्मिक वातावरण पूरी तरह शिवमय होने जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र सुथरे शाह मंदिर (नजदीक आत्मा राम चौक) में इस बार महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ किया जा रहा है।

मंदिर प्रबंधक समिति एवं आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी 2026, शनिवार को मंदिर परिसर में शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक विशेष रूप से सेहरा बंदी तथा भोलेनाथ के गुणगान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भक्ति संगीत की दिव्य प्रस्तुति के तहत प्रसिद्ध भजन गायक सांई बन्धु, अजय सोनी एवं नवीन खन्ना द्वारा भगवान शिव के भजनों की मधुर संध्या सजाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए यह संध्या आध्यात्मिक आनंद और शिव भक्ति का अद्भुत संगम होगी। आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन शिव भक्त व्रत, पूजा-अर्चना और रात्रि जागरण कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को परिवार सहित आमंत्रण
कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने समस्त भक्तजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन में शामिल हों और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

1 मार्च को वार्षिक हवन व विशाल भंडारा
महाशिवरात्रि कार्यक्रम के उपरांत मंदिर में वार्षिक हवन का आयोजन भी किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान 1 मार्च 2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे संपन्न होगा। हवन के बाद दोपहर 1:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि भण्डारे में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


सेवादारों ने की अपील
इस धार्मिक आयोजन के सेवादार रविन्द्र टंडन एवं अशोक टंडन ने समस्त शिव भक्तों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के चरणों में हाजिरी लगाएं और धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें। इस मौके पड़ित आशोक शर्मा, प्रवीन धवन दीपक वर्मा उर्फ दीपू मीना शर्मा आदि हाजिर थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें