फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना के नए डीसी ने संभाला पदभार

Wed, 11 Nov 2026 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बुधवार को लुधियाना के नए उपायुक्त का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपनी भावी प्राथमिकताओं का खाका खींचा।
विज्ञापन

निवर्तमान डीसी हिमांशु जैन को पटियाला का डीसी नियुक्त किया गया है। डॉ. अग्रवाल 2014 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 28वां स्थान प्राप्त किया था। वह अमृतसर, मोहाली, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर और फाजिल्का में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उन्हें चुनाव प्रक्रिया के उत्कृष्ट संचालन के लिए दो बार सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी का सम्मान मिला है। भारतीय थल सेनाध्यक्ष भी उन्हें सीमावर्ती इलाकों में बेहतरीन समन्वय के लिए पुरस्कृत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें