राहुल के पिता बग्गा लाल ने बताया कि हमलावरों ने घर का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। उन्होंने राहुल का मोबाइल तोड़ दिया और घर में तोड़फोड़ की। राहुल को पीटते समय एक हमलावर के फोन पर गैंगस्टर मोविश लाइव दिख रहा था।
लुधियाना के छोटी हैबोवाल इलाके में वीरवार रात करीब आठ बाइक सवार बदमाशों ने एक घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
हमलावर जेल में बंद गैंगस्टर मोविश से व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर जुड़े थे और उसी के निर्देश पर वारदात को अंजाम दे रहे थे। हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राहुल के पिता बग्गा लाल ने बताया कि हमलावरों ने घर का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। उन्होंने राहुल का मोबाइल तोड़ दिया और घर में तोड़फोड़ की। राहुल को पीटते समय एक हमलावर के फोन पर गैंगस्टर मोविश लाइव दिख रहा था। जेल से मिले आदेश पर बदमाशों ने राहुल पर तेजधार दातर से कई वार किए।
राहुल को बचाने आए उनके पिता बग्गा लाल को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। तीन बदमाशों ने परिवार के अन्य सदस्यों पर रिवॉल्वर तान रखी थी। यह हमला करीब दस दिन पहले सोशल मीडिया पर शुरू हुई पुरानी दुश्मनी के चलते किया गया। इस घटना के बाद कमिश्नरेट पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप है। स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।