फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में पैन कार्ड की फोटो बदल एक लाख का लिया लोन, लोन की किश्त नहीं आने पर बैंक मुलाजिम पहुंचे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। महानगर निवासी एक व्यक्ति के पैन कार्ड का इस्तेमाल शातिर ठगों ने अपना शिकार बना लिया है। पीड़ित के नाम पर एक निजी बैंक से एक लाख रुपये का लोन लिया गया। इस पैसे का इस्तेमाल फोन खरीदने के लिए किया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लोग की किश्त नहीं आने पर बैंक मुलाजिम पीड़ित के घर रिकवरी करने पहुंच गए। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ऋषि नगर निवासी पंकज कुमार ने बताया कि उसका खुद का सैलून है। 20 नवंबर को उसके घर पर एक निजी बैंक के मुलाजिम पहुंचे, उन्होंने बताया कि उनके नाम पर एक लाख रुपये फाइनेंस किया गया है। इस पैसे से मोबाइल फोन खरीदा गया है। बैंक मुलाजिम की बात सुनकर वह हैरान रह गए। उन्होंने साफ कहा कि अभी तक उन्हें कभी किसी बैंक से कोई लोन नहीं लिया है।
वह इस मामले की जांच करने के लिए बैंक गए। वहां पर पता चला कि किसी ने उनके पैन कार्ड पर किसी अन्य व्यक्ति को फोटो लगा यह पैसा लिया है। वहां पर जो मोबाइल नंबर दिया गया था, वह अभी बंद आ रहा है। यहीं उनके नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति ने घर का पता भी गलत लिखाया था। बैंक अधिकारी इससे आगे कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। उसने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें