फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारमंडी में बेघर लोगों ने किया ट्रैफिक जाम

Mon, 12 May 2014 10:52 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देकर घुमारमंडी में गिराए गए नाजायज कब्जे के मामले में सोमवार को बेघर हुए लोगों ने घुमारमंडी रोड पर यातायात जाम कर दिया।
विज्ञापन


धरने में मौजूद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और नगर निगम के अधिकारियों की ओर से कब्जे गिराते समय किए गए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। जाम की सूचना पर पुलिस पार्टी पहुंची और जाम खुलवाया।

धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि उन्हें सामान निकालने का भी समय नहीं दिया गया। इससे उन्हें लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। एक दुकानदार ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान में 15 लाख रुपये का सामान था जो मलबे के नीचे दब गया।
विज्ञापन


वह सामान निकालने के लिए नगर निगम और पुलिस अधिकारियों की मिन्नतें करते रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि ग्यासपुरा इलाके में नगर निगम और पुलिस ने पुलिस महकमें में तैनात एक व्यक्ति को सामान निकालने के लिए कई घंटे का समय दिया था लेकिन नगर निगम ने घुमारमंडी इलाके में बसे लोगों के साथ धोखा किया।
विज्ञापन


लोगों ने नगर निगम से मांग की कि वह कार्रवाई के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करे। ऐसा न होने पर वह अदालत के जरिये अपना हक मांगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें