फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम मां ने नवजात को खाली प्लॉट में फेंका

Sun, 11 May 2014 10:12 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्यासपुरा में एक नवजात बच्ची को खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। बच्चों को कुत्तों ने चारों तरफ से घेर लिया और उसकी बाजू खा ली।
विज्ञापन


एक राहगीर ने जब कुत्तों के झुंड को बच्ची को नोचते देखा तो उसने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह ग्यासपुर पीपल वाला चौक के पास एक खाली प्लॉट में बच्ची का शव पड़ा था। उसे कुत्ते नोच रहे थे।
विज्ञापन

एक राहगीर ने ऐसा देख कुत्तों को वहां से भगाया और शोर मचा दिया। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बच्ची के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही लेकिन पुलिस को कुछ पता नहीं चला कि बच्ची को किसने प्लॉट में फेंका है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची की एक बाजू खा ली थी। संभावना जताई जा रही है कि किसी नवविवाहिता ने ऐसा किया होगा। इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस इलाके के अस्पतालों में चेकिंग करवा रही है कि शनिवार को कौन-कौन से अस्पताल में बच्चों का जन्म हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें