फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना को अलग-अलग क्षेत्रों में पांच पुरस्कार

Wed, 14 Sep 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : Demo
विज्ञापन
 जिला प्रशासन लुधियाना की प्राप्तियों में उस समय एक और प्राप्ति जुड़ गई जब पिछले दिनों हैदराबाद में संपन्न हुए 46वें स्कोच सम्मेलन में पांच पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की तरफ से यह पुरस्कार एडीसी अपनीत रियात ने प्राप्त किए। समारोह के दौरान एक दक्षिण भारतीय जिले सहित लुधियाना पांच पुरस्कार प्राप्त करने वाला देश का पहला जिला बना है। 

डीसी रविभगत ने कहा कि इन पुरस्कारों के लिए जिले की तरफ से जिन वर्गों के लिए नामांकन भेजे गए थे उन सभी में पुरस्कार प्राप्त हुए। जिस वर्ग में लुधियाना को पुरस्कार प्राप्त हुए उनमें हर घर में शौचालय की सहूलियत मुहैया करवाना शामिल है। जिला प्रशासन की तरफ से यह मुहिम भारती फाउंडेशन के सहयोग से शरू की गई है। इस मुहिम के तहत लुधियाना में अब तक बीस हजार से ज्यादा घरों में शौचालय बनाकर दिए जा चुके है। 
विज्ञापन


लुधियाना के सरकारी स्कूलों में बीके आनंद और रोटरी क्लब के सहयोग से स्मार्ट क्लासरूम शुरू करवाए गए हैं। इसी तरह जिला प्रशासन ने एक प्रयास किया है। इसके तहत विशेष जरूरत वाले बच्चों को उनके पैरों पर खड़ा करने के मकसद से सुविधा केंद्र में चल रही कैंटीन ठेके पर दी गई है। समाजसेवी डॉ. नीलम सोढी और दविंदर कौर की अगुवाई में इन बच्चों ने सफलतापूर्वक छह माह शुरू कर लिए हैं। यह सम्मेलन 8-9 जून को मुंबई में हुआ।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की तरफ से अलग-अलग क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें