फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव: किसके सिर सजेगा विधायक का ताज? सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 14 राउंड की काउंटिंग

Sun, 22 Jun 2025 04:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना पश्चिमी हलके को कुछ घंटों बाद नया विधायक मिलेगा। सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक नतीजे साफ हो जाएंगे। 
विज्ञापन
उपचुनाव की मतगणना की तैयारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के लिए 19 जून को हुए मतदान के बाद सोमवार को मतगणना होगी। चुनाव के नतीजों के साथ हलका पश्चिमी को नया विधायक मिलेगा। आखिर किसके सिर सजेगा ताज इसका इंतजार भी खत्म होने वाला है। मतगणना के लिए प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है। घुमारमंडी स्थित खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 14 राउंड होंगे।

विज्ञापन


जनरल ऑब्जर्वर आईएएस राजीव कुमार और जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर हिमांशउ जैन ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतगणना के लिए 14 टेबलों से सुसज्जित परीक्षा हॉल और डाक मतपत्रों और इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) वोटों के लिए निर्धारित दो अतिरिक्त टेबलों का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज ऑडिटोरियम में स्थित मीडिया सेंटर का भी जायजा लिया। जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर पर्याप्त पुलिस तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा समेत व्यापक उपाय लागू किए हैं। सभी संबंधित हितधारकों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था को अनुकूलित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। डीईओ ने पुष्टि की कि मतगणना प्रक्रिया सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की जाएगी।

हर उम्मीदवारों ने कर रखी है तैयारी
हलका पश्चिमी में नए विधायक कौन होगा इसका पता सोमवार को चल जाएगा। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल दावा कर रहे हैं कि वह इस सीट को जीतेंगे और 2027 विधानसभा चुनाव की नींव रखी जाएगी। हालांकि प्रशासन की तरफ से जीत के बाद जश्न मनाने को लेकर की गई तैयारियों पर भी नजर रखी हुई है। प्रमुख पार्टियों की तरफ से रोड शो भी प्लान कर लिए गए है कि जीत के बाद रोड शो किस तरफ से निकाला जाएगा। अब देखना यह होगा कि जीत किसकी होती है और कौन लड्डू बांटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें