फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: लुधियाना पहुंचे रवनीत बिट्टू का भाजपाईयों ने फूलों से किया स्वागत, रोड शो कर पहुंचे भाजपा दफ्तर

Tue, 02 Apr 2024 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

कांग्रेस के सांसद रवनीत बिट्टू ने कुछ दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें लुधियाना से टिकट मिल गया। भाजपा जॉइन करने के बाद रवनीत बिट्टू ने कहा कि वह शहीद बेअंत सिंह के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पंजाब में अंधेरे का समय भी देखा है। उस अंधेरे को कैसे ठीक किया गया, वह भी देखा। आज बड़े विश्वास से कह सकता हूं कि मैंने 10 साल में खुद देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पंजाब से कितना ज्यादा प्यार है।  
विज्ञापन
लुधियाना पहुंचे रवनीत बिट्टू का भाजपाइयों ने किया स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद रवनीत बिट्टू को भाजपा ने लुधियाना से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बिट्टू भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर मंगलवार सुबह ट्रेन के जरिए लुधियाना पहुंचे। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन गुरु नानक स्टेडियम की तरफ आने के बाद भाजपाईयों ने फूलों से अपने उम्मीदवार का स्वागत किया। जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा एरिया गूंज उठा। रेलवे प्लेट फार्म पर भाजपाईयों ने फूलों के हार और फूल वर्षा कर सांसद बिट्टू का स्वागत किया। 

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू करीब 11 बजे गुरु नानक स्टेडियम की तरफ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पहले से ही महानगर के सभी भाजपा नेता मौजूद थे। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बाहर आते ही जय श्रीराम के नारे लगने शुरू हो गए। जिसके बाद फूल बरसाकर बिट्टू का स्वागत किया गया। इसके बाद ट्रक में सवार होकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने रोड शो शुरू किया। रास्ते में उन्होंने जगरांव पुल के पास स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर के साथ साथ विभिन्न धार्मिक स्थानों पर माथा टेका और करीब डेढ़ घंटे बाद भाजपा के जिला दफ्तर पहुंचे। 
विज्ञापन

बिट्टू ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है। बहुत सी ऐसी ताकतें हैं, जो शांति भंग करना चाहती हैं। आज यदि पंजाब को कोई बचा सकता है तो वह सिर्फ भाजपा है। बिट्टू ने कहा कि आज का आतंकवाद बदल गया है, गैंगस्टर की शक्ल में आतंकवाद विदेश से चल रहा है। रोजाना पंजाब की हालत बद से बदतर हो रही है। 

बिट्टू ने कहा कि इंडस्ट्रियलिस्ट पंजाब छोड़कर उत्तर प्रदेश में जा रहे हैं, क्योंकि वहां भाजपा की सरकार पूर्ण सुरक्षा देती है। पंजाब कई साल से बेचैन है। लंबे समय से पंजाब में नशा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि कोई भी सरकार इस पर नकेल नहीं कस पा रही है। देश के साथ-साथ पंजाब को चलना जरूरी है, इसलिए पंजाब में भाजपा की सरकार लानी जरूरी है।

बिट्टू ने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने का कारण यह है कि भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पंजाब में करतारपुर का रास्ता मोदी सरकार ने खोला है। वीर बाल दिवस मोदी सरकार ने घोषित किया है। इससे सिखों को उन पर गर्व हुआ है। बिट्टू बोले कि श्रीराम मंदिर निर्माण के समय कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप वहां नहीं गई, वह भी उनका गलत फैसला था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें