रिश्तेदारों से मिलने के लिए जा रहे बहादुर के रोड निवासी मनोज कुमार को बाइक सवार दो युवकों ने घेर लिया और हथियार दिखाकर नकदी व मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंगलवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
बहादुर के रोड के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बस्ती जोधेवाल चौक स्थित अपने रिश्तेदारों के घर जा रहा था। काली सड़क के पास एक्टिवा सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे रोककर उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। आरोपियों ने उससे मोबाइल और 5000 की नकदी छीन ली व फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों की एक्टिवा का नंबर नोट कर लिया। थाना बस्ती जोधेवाल के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित मनोज के बयान पर एक्टिवा पता निकलवाकर आरोपी रवि कुमार, पंकज कुमार व जॉनी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।