फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे में लगी आग से दो कारें जलीं

विज्ञापन
लुधियाना के फिरोज गांधी मार्केट की पार्किंग में खड़ी दो कारों में लगी आग से क्षतिग्रस्त कारें। - फोटो : LUDHIANA
विज्ञापन
फिरोज गांधी मार्केट में बुधवार सुबह एक साथ खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने पहले आग पर खुद काबू पाना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण कचरे के ढेर में लगी आग बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के मुलाजिम बलविंदर सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 10.30 बजे फिरोज गांधी मार्केट में दो कारें खड़ी थीं। कुछ दूरी पर कचरे को ढेर को किसी ने आग लगा दी। आग ने दोनों कारों को चपेट में ले लिया। एक पेट्रोल गाड़ी होने के कारण आग तेजी से भड़क गई। उनके पहुंचने तक दोनों गाड़ियां जल रही थीं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी हैं। कार मालिकों की पहचान लुधियाना निवासी अमरप्रीत सिंह और राकेश महाजन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें