फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2014 09:52 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी कार खरीदने के नाम पर कार एजेंसी संचालक से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गिरफ्तार एक आरोपी कार एजेंसी का मुलाजिम है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 12 लाख रुपये व कार की चाबी बरामद की है। 
कार एजेंसी पदम मोटर कंपनी के मेनेजर पंकज शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि गांव खडियाल निवासी नरिंदरपाल सिंह ने एजेंसी के साथ धोखाधड़ी कर 17 लाख रुपये की कीमत की कार मात्र एक लाख रुपये का भुगतान कर ले ली है।

शिकायत के आधार पर चार जनवरी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जांच में सामने आया किनरिंदरपाल सिंह के अलावा कंपनी का ही एक मुलाजिम राजविंदर सिंह व एक अन्य व्यक्ति मनजीत सिंह इस मामले में शामिल है।
विज्ञापन

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों के बातचीत में बताया कि एजेंसी के मुलाजिम राजविंदर सिंह ने अपनी एजेंसी को चूना लगाते हुए उक्त लग्जरी कार मात्र एक लाख रुपये में ही दिला दी। जबकि उसने नरिंदरपाल सिंह से इसके एवज में दो लाख रुपये लेने का सौदा तय किया था।

उक्त मुलाजिम ने कंपनी की रसीद बुक में से रसीद नंबर 2391 फाड़कर नरिंदरपाल को दी। साथ ही 27 दिसंबर 2013 की शाम शोरूम में बुलाकर कार दिला दी। एसपी ने कहा कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सबूत बनाने के लिए 12 लाख रुपये अपने बैंक खातों से भी निकलवाए। ताकि अहसास हो कि एजेंसी को पूरा पैसा देकर ही कार खरीदी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें