फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा और बासी खाना परोसने पर भड़की छात्राएं

Mon, 06 Jan 2014 09:39 PM IST
अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चा और बासी खाना परोसने पर सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालड़ी विद्यालय योजना के अधीन बुढलाडा स्थित लड़कियों के हॉस्टल में छात्राओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


करीब 65 छात्राओं और उनके अभिभावकों ने प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने हॉस्टल प्रबंधों को सुधारने की मांग की।
इस दौरान लड़कियों ने खाना बनाने वाली महिला कुक को तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे कई बार प्रिंसिपल से भी शिकायत कर चुकी हैं।

अभिभावक  गुलाब सिंह, काला सिंह, सुखविंदर कौर, दलीप कौर और दर्शना कौर ने आरोप लगाया कि हॉस्टल के अंदर बच्चों से ही खाना बनवाने का दबाव कुक बना रही हैं।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान विद्यार्थियों ने परोसा गया बासी खाना भी दिखाया। अन्य अभिभावक गुरचेत सिंह, केवल सिंह, मेजर सिंह और सीरा सिंह ने मांग की है कि कुक महिलाओं को तुरंत तबदील किया जाए और हॉस्टल छोड़ने वाली वार्डन शमा रानी को तुरंत वापिस बुलाया जाए। इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल हरजीत सिंह ने माना कि उन्हें कई बार महिलाओं कुक की शिकायतें मिलती है और जिस के आधार पर कुक को सुचेत भी किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में नई कुक महिलाएं की भरती के लिए अभिभावकों की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। हंगामे के दौरान वार्डन शमा रानी ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि बच्चों की रखवाली पूरी गंभीरता से की जाएगी। इस मौके पर मास्टर हरप्रीत सिंह और बिमल जैन मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें