मंडी गोबिंदगढ़। लायंस क्लब मंडी गोबिंदगढ़ मेन ने महाराजा अग्रसेन पार्क में निशुल्क शुगर जांच शिविर आयोजित किया। इस शिविर में लगभग 50 लोगों के रक्त में शुगर के स्तर की जांच की गई।
क्लब अध्यक्ष मनोज हसीजा की देखरेख में यह आयोजन हुआ। क्लब महासचिव संजीव भाटिया इस सेवा प्रकल्प के अध्यक्ष थे जबकि कोषाध्यक्ष अंकुश गोयल सह-अध्यक्ष रहे। हसीजा ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल 321-एफ के गवर्नर अजय गोयल के निर्देश पर यह पहला शिविर लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है। पार्क में सैर करने आए लोगों ने अपनी शुगर की जांच करवाई और क्लब की इस पहल की सराहना की।