दिन में शिकार कर हिरन को पेड़ पर ले जाने की तस्वीरें कैमरों में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। गांव बास की आबादी के पास एक तेंदुए ने हिरन का शिकार किया। लोगों ने तेंदुए को शिकार के साथ पेड़ पर चढ़ते देखा, जिससे दहशत फैल गई। यह घटना नया नंगल से गांव बास जाने वाले मुख्य रास्ते पर हुई।
पहले भी यह तेंदुआ नीलगाय सहित कई जानवरों का शिकार कर चुका है। ग्रामीणों ने जंगली जीव सुरक्षा विभाग से इसकी शिकायत की थी। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था लेकिन वह फंसा नहीं। अब शिकार के साथ पेड़ पर चढ़ते हुए तेंदुए की तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। यह रास्ता गांव का मुख्य मार्ग है जहां लोग प्रतिदिन सैर करते हैं। पास में पशुशाला और बच्चों का स्कूल भी है। लोगों ने विभाग से तेंदुए को पकड़ने की उचित व्यवस्था करने की फिर से गुहार लगाई है।
फोटो५ एनजीएल०९हिरन का शिकार कर पेड़ पर ले जाते तेंदूए की तसवीर।