फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील को ऑडी कार समेत नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ वासी एक वकील को गाड़ी समेत नहर में फेंककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने यह वारदात एक कोठी के विवाद को लेकर की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलबीर सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में स्थित 559 नंबर कोठी को लेकर खरड़ की अदालत में केस चल रहा है। जिले के एसएसपी अखिल चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुरजंट सिंह वासी डेराबस्सी ने उनके भाई कुलबीर सिंह के लापता होने संबंधी पुलिस को शिकायत दी थी। गुरजंट सिंह ने पुलिस को बताया कि इनकम टैक्स वकील कुरबीर सिंह ने 31 जुलाई को अपने परिवार को कहा था कि वह कोठी के संबंध में बात करने के लिए मोरिंडा के गांव घनौरी जा रहे हैं। कुलबीर सिंह यहां पर गुरमेल सिंह और राजविंदर सिंह से मिलने के लिए आए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला।
एसएसपी ने बताया कि गुरमेल सिंह और राजविंदर सिंह से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने कुलबीर सिंह को कार समेत भाखड़ा नहर में फेंक दिया है। इनकी निशानदेही पर ही इनकम टैक्स वकील कुलबीर सिंह की कार को रोपड़ के नजदीक भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है। कुलबीर सिंह का शव पटियाला में भाखड़ा नहर से मिला है। उन्होंने बताया कि गुरमेल और राजविंदर सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर 18 में स्थित 559 नंबर कोठी के विवाद को लेकर कुलबीर सिंह की हत्या की है। इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें