फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटा गैंग के 5 शातिरों ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। ईसा नगरी पुली पर अदालत में पेशी भुगत कर वापस आने वाले परगट सिंह और उसके साथियों पर हमला करने वाले लौटा गैंग के पांच शातिरों ने शनिवार की थाना डिवीजन तीन पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पांच शातिरों तेजधार हथियार पुलिस को सौंप दिए। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अभी गिरोह के नौ शातिर फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी है।
आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना मोहल्ला इस्लामगंज निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ लौटा, राजविंदर सिंह उर्फ राजा, मोहल्ला आजाद नगर निवासी अर्जुन सिंह उर्फ गैरी, मोहल्ला इस्लामगंज निवासी करणजीत सिंह उर्फ करण और प्रेम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी वन डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि परगट सिंह अपने साथियों के साथ आठ फरवरी को अदालत में पेशी भुगत कर वापस आ रहा था। दोनों गुटों में पुरानी रंजिश थी रंजिशन लौटा गैंग के सदस्यों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की और आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 16 फरवरी को भूपिंदर सिंह और हीरा सिंह उर्फ लम्मा को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पांच आरोपियों ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। एडीसीपी वन ने बताया कि इस मामले के नौ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें