फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग पकड़ने के चक्कर में किशोर की जान गई

Sun, 10 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
समराला चौक के पास रविवार सुबह पतंग लूटने के लिए भाग रहे एक 14 साल के किशोर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन और चौकी शिंगार सिनेमा की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चौकी धर्मपुरा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने कहा कि किशोर रविवार सुबह पतंग पकड़ने के चक्कर में अपने कुछ साथियों के साथ हाईवे पर था। इसी दौरान वह वाहन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उसके साथी भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुलाकर बच्चे की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि बच्चे के परिजनों का पता लगवाया जा रहा है। पुलिस वाहन चालक का भी पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें