किसान संगठनों के आह्वान पर शनिवार को देश कुछ हिस्सों में चक्काजाम किया गया। इसी दौरान पंजाब के लुधियाना में अनूठा चक्काजाम हुआ। लुधियाना-फिरोजपुर हाइवे पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इसमें हजारो लोग शामिल हुए। चक्काजाम आंदोनल के तहत शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक तीन घंटे देश के कई हाइवे पर किसानों ने चक्काजाम किया।