फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे तेज भागे लखबीर के बैल

Thu, 30 Jan 2014 09:43 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
किला रायपुर के खेल स्टेडियम में वीरवार को धौलखुर्द निवासी लखबीर सिंह के बैल ने सबसे तेज भाग कर बैलगाड़ी दौड़ अपने नाम की।
विज्ञापन



मौका था 78वें किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक खेलों के शुभारंभ का। लखबीर सिंह के बैल ने 19.60 सेकेंड में तीन सौ मीटर की दौड़ पूरी की। बैलगाड़ी दौड़ देखने के लिए आसपास के गांवों से काफी लोग पहुंचे। इस दौड़ को लखबीर ने सबसे कम वक्त में पूरा किया। खेलों के पहले दिन केवल बैलगाड़ी दौड़ का ही आयोजन किया गया। शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों इन खेलों का विधिवत उद्घाटन करेंगे।



बैलगाड़ी दौड़ में लखबीर के बाद दूसरे नंबर पर मनक गांव के गो रहे। उन्होंने रेस को 20.12 सेकेंड में पूरा किया। जबकि  गांव रायपुर खुर्द के स्वर्ण सिंह ने 20.22 सेकेंड में, गांव डल्ला के दविंदर सिंह ने 20.53 सेकेंड में, गांव जोधां के सुख नागरा ने 20.63 सेकेंड में, गांव जांडली के हरप्रीत सिंह ने 20.75 सेकेंड में, किला रायपुर के आशू ने 20.84 सेकेंड में, किला रायपुर के बलदेव सिंह ने 20.90 सेकेंड में, गांव आसी के जग्गी ने 20.93 सेकेंड में, गांव आसी के ही जग्गी सिंह ने 20.97 सेकेंड में और गांव कैनूर के  सरपंच निरंजन सिंह ने 21.10 सेकेंड में इस दौड़ को पूरा किया। वीरवार को हुई बैलगाड़ी दौड़ में 15 प्रतिभागियों ने 22 सेकेंड से कम वक्त में दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




किला रायपुर खेलों में सात साल से लेकर सत्तर साल तक के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। इन ग्रामीण खेलों को लेकर पंजाब में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारी क्रेज रहता है। इन खेलों के आयोजक गरेवाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान गुरशनदीप सिंह गरेवाल ने कहा कि 30 जनवरी से 2 फरवरी तक होने वाले इन खेलों में पंजाब के पारंपरिक एवं लुप्त हो रहे खेल देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें