फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना अदालत को बम से उड़ाने की धमकी

Sat, 12 Sep 2026 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश को शनिवार को एक ईमेल के जरिये अदालत परिसर को उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान मिली। पुलिस ने तुरंत व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और कनाडा आधारित बब्बर खालसा (परमार गुट) ने दोपहर एक बजकर ग्यारह मिनट पर विस्फोट करने की चेतावनी दी। खालिस्तान समर्थक समूह ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख राजनीतिक चेहरों को निशाना बनाने की बात भी कही है। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल हैं। ईमेल में मोहाली हवाई अड्डे और हलवारा वायुसेना स्टेशन पर भी हमले की धमकी दी गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस आयुक्त को स्थिति से अवगत कराया और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकियों का बदलता स्वरूप
यह धमकी पिछली धमकियों से अलग है। पहले आमतौर पर शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया जाता था। इस बार विशिष्ट राजनीतिक नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। अदालत परिसर को पहले भी कई बार उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। एक बार विस्फोट भी हो चुका है। इस घटना के बाद न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें