लुधियाना। पंजाबी साहित्य अकादमी के बैनर तले पंजाबी भवन में सोमवार को दूसरे अंतर कालेज पंजाबी गजल गायन मुकाबले का आयोजन कराया गया। इस मुकाबले में खालसा कालेज की अमरप्रीत कौर एवं
मीनाक्षी ने पहला स्थान हासिल किया और ट्राफी पर कब्जा जमाया।
अकादमी के पूर्व प्रधान अमरीक सिंह पुन्नी की याद में कराए इस मुकाबले में कई कालेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रधान प्रो गुरभजन गिल ने समागम की अध्यक्षता की। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण पर चिंता जताते हुए संगीत अध्यापकों और युवाओं को इसको नियंत्रित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
व्यक्तिगत मुकाबलों में पहला स्थान रामगढ़िया कालेज की छात्रा महक ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर खालसा कालेज की अमरप्रीत कौर ओर तीसरे पर आर्य कालेज के छात्र प्रदीप सिंह रहे। गुरु नानक कालेज की छात्रा मनप्रीत कौर को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेता टीमाें को ट्राफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राम सिंह, डॉ. अमरजीत भल्लर, प्रो चमन लाल, मनजिंदर सिंह धनोआ, प्रो रविंदर भटठल, सीएल भल्ला, त्रिलोचन लोची समेत कई लोग मौजूद रहे।