फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: जूनियर जिला बेसबॉल चैंपियनशिप में लड़कियों में गांव गिल और लड़कों के वर्ग में कासाबाद जीता

Mon, 10 Aug 2026 01:36 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मेजबान गांव गिल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में कासाबाद की टीम ने बाजी मारकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
जूनियर जिला बेसबॉल चैंपियनशिप में विजेता टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना जिला बेसबॉल एसोसिएशन की ओर से 7 से 9 अगस्त तक सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, गांव गिल में आयोजित 17वीं जूनियर जिला बेसबॉल चैंपियनशिप का सफल समापन हो गया।
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मेजबान गांव गिल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में कासाबाद की टीम ने बाजी मारकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

बालिका वर्ग के रोमांचक टूर्नामेंट में जिले भर से कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान गांव गिल ने मल्लाह की टीम को बेहद कड़े मैच में 5-4 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। खिताबी भिड़ंत में गांव गिल की लड़कियों ने बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए जीएनआईपीएस मॉडल टाउन को 11-1 के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। 
विज्ञापन


बालक वर्ग की प्रतिस्पर्धा में कुल 16 टीमों ने अपनी चुनौती पेश की। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गुरु नानक मॉडल स्कूल ढोलेवाल ने बीसीएम स्कूल को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कासाबाद ने तेजा सिंह सुतंतर स्कूल को 3-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल मैच में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कासाबाद ने गुरु नानक मॉडल स्कूल ढोलेवाल को 4-3 के करीबी अंतर से शिकस्त दी। 

समापन समारोह के अवसर पर गांव गिल के गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान पंजाब बेसबॉल एसोसिएशन के सचिव इंजी. हरबीर सिंह गिल, अध्यक्ष सुखदेव सिंह औलाख, मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. स्मृति भार्गव, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता कुलवंत कौर, राजिंदर सिंह, सचिन ठाकुर सहित कई खेल अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी अतिथियों, कोचों, खिलाड़ियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें