फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड: कैबिनेट से बातचीत पर अड़ा परिवार, 21 दिन बाद भी संस्कार नहीं; राहुल गांधी पर क्या बोले पिता

Tue, 03 Nov 2026 08:37 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा

सार

मानसा में मारे गए एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि यदि सरकार यह मामला हल करना चाहती है तो उनकी कैबिनेट के साथ बातचीत करवाई जाए। अन्यथा यह धरना और संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
झोटा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा में मारे गए एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का 21वें दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सोमवार को झोटा के परिवार से मुलाकात की। परिवार ने मंत्री के समक्ष कैबिनेट के साथ सीधी बातचीत की मांग रखी है।
विज्ञापन


वहीं 4 नवंबर को राहुल गांधी के मानसा धरने में आने के मिले संदेश पर भीम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के साथ उनका कोई मनमुटाव नहीं लेकिन उनका निवेदन है कि इंदिरा गांधी व बेअंत सिंह परिवार में से कोई भी व्यक्ति उनके पास न आए। वह पंथ के साथ जुड़े हैं, इस पर पंथ उनसे जवाब मांगेगा। 

मंत्री खुड्डियां ने परविंदर सिंह झोटा के घर पहुंचकर करीब एक घंटा पारिवारिक सदस्यों से बात की। उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा किया और हर तरह के सहयोग का वादा किया। मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी। झोटा के पिता भीम सिंह और परिवार ने मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। भीम सिंह ने मंत्री से कहा कि यदि सरकार यह मामला हल करना चाहती है तो उनकी कैबिनेट के साथ बातचीत करवाई जाए। अन्यथा यह धरना और संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरो को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन की रिमांड हासिल कर लिया है। सिधाना और शेरो को ऑनलाइन माध्यम से अदालत में पेश किया गया। यह मामला दलजीत सिंह की लाश को धरने वाली जगह पर हुए विवाद में पुलिसकर्मियों को जख्मी करने से जुड़ा है।

पुलिस ने अदालत से दस दिनों का रिमांड मांगा था। पुलिस ने दलील दी कि लक्खा सिधाना का मोबाइल बरामद करना है। हालांकि, अदालत ने यह मांग नामंजूर कर दी और दोनों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें